Pilibhit News: हाईस्कूल के छात्र प्रांजल ने किया जिला टॉप, खुशी से झूमे शिक्षक और माता-पिता
पीलीभीत के सनातन धर्म बांके बिहारी राम इंटर कॉलेज के छात्र प्रांजल मौर्य ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में जिला टॉप किया तो शिक्षक और माता पिता खुशी से झूम उठे। यह कई वर्षों में पहला मौका जब स्कूल के छात्र ने जिला टॉप किया है। प्रांजल ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और माता पिता दिया है। प्रांजल ने बताया कि उसने शिक्षकों के मार्गदर्शन से पढ़ाई की। कालेज के अलावा ऑनलाइन भी पढ़ाई की। मोबाइल का उपयोग सिर्फ पढ़ाई में ही किया। सोशल मीडिया से दूरी बना कर रखी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परिणाम में बेटे प्रांजल ने जिला टॉप किया तो परिजन खुशी से झूम उठे। मुंह मीठा कराने के साथ ही ढोल नगाड़े से उसका स्वागत किया। परिजन और जान पहचान के लोग प्रांजल को फूल माला पहनाकर ढोल नगाड़े की धुन पर झूमते हुए बाजार में निकले। शिक्षकों ने भी प्रांजल को शुभकामनाएं दीं।
Pilibhit News: हाईस्कूल के छात्र प्रांजल ने किया जिला टॉप, खुशी से झूमे शिक्षक और माता-पिता #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 23, 2026, 16:53 IST
Pilibhit News: हाईस्कूल के छात्र प्रांजल ने किया जिला टॉप, खुशी से झूमे शिक्षक और माता-पिता #VaranasiLiveNews
