कांग्रेस ने सार्वजनिक किए क्राॅस वोटिंग करने वालों के नाम

हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बता दिए हैं। उनके अनुसार, नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुनहाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढाैरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया। दिल्ली में पत्रकारवार्ता के दाैरान बीके हरिप्रसाद ने कहा कि हमने डिसिप्लिनरी कमेटी को जानकारी दे दी है। आज इन सभी विधायकों को शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा। हालांकि अभी पांचवां नाम नहीं बताया गया है।

कांग्रेस ने सार्वजनिक किए क्राॅस वोटिंग करने वालों के नाम #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 18, 2026, 13:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कांग्रेस ने सार्वजनिक किए क्राॅस वोटिंग करने वालों के नाम #VaranasiLiveNews