Shahjahanpur: हैंडबाल प्रतियोगिता में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने मारी बाजी

शाहजहांपुर में जिला ओलंपिक संघ की ओर से जिला स्तरीय बालक-बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बालिका वर्ग में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने बाजी मारी। विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ.सुदामा प्रसाद विद्यास्थली में रविवार को हुए आयोजन में बालकों की छह व बालिकाओं की चार टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले में बालिका वर्ग में हरिकौशल त्यागी स्कूल विजेता बना। जबकि स्पोर्ट्स स्टेडियम उपविजेता रहा। बालक वर्ग में स्पोर्ट्स स्टेडियम व चाणक्य स्पोर्ट्स अकादमी उप विजेता रहा। जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष विनय गुप्ता, सचिव नरेंद्र त्यागी ने विजेता व उप विजेता टीमों को सम्मानित किया। त्यागी ने बताया कि उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ व भारतीय हैंडबाल संघ के मुख्य कार्य अधिकारी आनंदेश्वर पांडेय व यूपी हैंडबाल संघ के महासचिव अमित पांडेय के निर्देशन में पहली बार जिला स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। बताया कि जिला ओलंपिक संघ की देखरेख में जल्द जिला हैंडबाल की नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा, साथ ही जिला प्रशासन से हैंडबाल मैदान बनवाने की मांग की जाएगी। इस मौके पर पंकज सक्सेना, इरफान खान, सचिन प्रेमी, प्रमोद पांडेय, डीके सक्सेना, निशांत कुमार, मुजाहिद खान, शकील, अजयपाल, अन्नू त्यागी, संजय, लालाराम का सहयोग रहा।

Shahjahanpur: हैंडबाल प्रतियोगिता में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने मारी बाजी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 17:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Shahjahanpur: हैंडबाल प्रतियोगिता में हरि कौशल त्यागी स्कूल ने मारी बाजी #VaranasiLiveNews