गुरुग्राम में होली में मनमाना किराया: निजी बसों की रंगीन लूट, यात्रियों की जेब पर डाका
होली का त्योहार आते ही घर लौटने की मजबूरी का फायदा निजी बस संचालक खुलकर उठा रहे हैं। दिल्ली से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले रूटों पर किराया 30 से 50 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है। सामान्य दिनों में 800 से 1000 रुपये में मिलने वाली टिकट अब 1300 से 1600 रुपये तक बेची जा रही है। कई यात्रियों ने आरोप लगाया कि अंतिम समय पर किराया और बढ़ा दिया जाता है। ट्रेन टिकटों में लंबी वेटिंग और तत्काल कोटे की सीमित सीटों के कारण लोग निजी बसों का सहारा लेने को मजबूर हैं। इसी मजबूरी के बीच बस अड्डों और पिकअप प्वाइंट्स पर टिकट ब्लैकिंग का खेल भी जारी है। दलाल खुलेआम ऊंचे दाम पर टिकट बेच रहे हैं।
गुरुग्राम में होली में मनमाना किराया: निजी बसों की रंगीन लूट, यात्रियों की जेब पर डाका #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 20:54 IST
गुरुग्राम में होली में मनमाना किराया: निजी बसों की रंगीन लूट, यात्रियों की जेब पर डाका #VaranasiLiveNews
