Video: रामशिला में भव्य धार्मिक समागम शुरू, 30 मई तक चलेगा
रामशिला स्थित श्री गीता आश्रम तपोभूमि में आगामी 23 मई से लेकर 30 मई तक भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है। आश्रम के 23वें वार्षिकोत्सव, नवनिर्मित मंदिर की देव मूर्ति स्थापना दिवस की सप्तम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में इस वर्ष 10वीं श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। इस पावन आयोजन को लेकर स्थानीय धार्मिक समाज और भक्तों में भारी उत्साह है और आश्रम में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। धार्मिक अनुष्ठान को सद्गुरुदेव स्वामी गीता नंद महाराज भिक्षु की अध्यक्षता से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में उनके पावन सानिध्य कृपापात्र शिष्यों श्री स्वामी मुक्तानंद एवं स्वामी किरण का विशेष सानिध्य प्राप्त होगा। इस भव्य समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. नीलिमा सांगला बतौर अतिथि शिरकत करेंगी।
Video: रामशिला में भव्य धार्मिक समागम शुरू, 30 मई तक चलेगा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 23, 2026, 08:27 IST
Video: रामशिला में भव्य धार्मिक समागम शुरू, 30 मई तक चलेगा #VaranasiLiveNews
