राजा का तालाब: गुरुपर्व पातशाही पहली के उपलक्ष्य पर निकाला भव्य विशाल नगर कीर्तन

गुरुपर्व पातशाही पहली के उपलक्ष्य पर सर्वधर्म तपोस्थान गुरुद्वारा नानक जोत साहिब गांव कुठण्डल राजा का तालाब में गुरु नानक देव के 557वें प्रकाश दिवस पर शनिवार को विशाल नगर कीर्तन निकाला। इससे पहले शुक्रवार को गुरुद्वारा तपोस्थान कुठंडल गुरुद्वारा में श्री अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ किया गया। इस दौरान पंच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा नानक जोत साहिब कुठंडल से चूहे का तालाब, रैहन, देहरी, राजा का तालाब से होते हुए वापस तपोस्थान कुठण्डल तक विशाल नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान महिलाएं नंगे पांव, हाथों में झाड़ू लेकर शोभा यात्रा के लिए रास्ता साफ करती हुईं आगे चलती रहीं। इस मौके पर गुरु प्रेमी भक्तों ने चूहे का तालाब, रैहन, देहरी, राजा का तालाब में राहगीरों व संगत को गुरु का प्रसाद बांटा गया।

राजा का तालाब: गुरुपर्व पातशाही पहली के उपलक्ष्य पर निकाला भव्य विशाल नगर कीर्तन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 11:33 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


राजा का तालाब: गुरुपर्व पातशाही पहली के उपलक्ष्य पर निकाला भव्य विशाल नगर कीर्तन #VaranasiLiveNews