बल्लभगढ़ में दुकान में लगी भीषण आग, 60 से 70 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ खाक

बल्लभगढ़ से अंबेडकर चौक पर मंगलवार रात विनीत ट्रेडिंग कंपनी के नाम की दुकान में भीषण आग लग गई। रात करीब 2:00 बजे दुकान के अंदर हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।दुकान के अंदर रखा करीब 60 से 70 लाख रुपये का सामान जलकर खाक हुआ। मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची और करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया। दुकान के अंदर रखे सभी ब्रांड के मोबाइल, कूलर, एसी, स्पीकर सभी जले। बताया जा रहा है कि दुकान के अंदर ब्रांड के लाइट बोर्ड में शॉर्ट सर्किट हुआ था उसी से आग लगी थी।

बल्लभगढ़ में दुकान में लगी भीषण आग, 60 से 70 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ खाक #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 06, 2026, 09:22 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बल्लभगढ़ में दुकान में लगी भीषण आग, 60 से 70 लाख रुपये का सामान जलकर हुआ खाक #VaranasiLiveNews