गाजियाबाद में जीडीए ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर, 24 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में कार्रवाई

अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने मुरादनगर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान करीब 24 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में विकसित की जा रही अवैध प्लॉटिंग और निर्माण कार्यों को ध्वस्त किया गया। बुधवार को प्रवर्तन जोन-02 के प्रभारी के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान ग्राम डिडौली में खसरा संख्या 444 पर कृष्णपाल द्वारा लगभग 16 हजार वर्गमीटर भूमि पर मिट्टी डालकर सड़क निर्माण और चिनाई कर प्लॉटिंग की जा रही थी। जांच के दौरान स्थल पर किसी प्रकार का स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा आईएमपी रियलटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोद कुमार, पवन कुमार आदि द्वारा एनसी भानू रेजिडेंसी क्षेत्र में लगभग 8 हजार वर्गमीटर अतिरिक्त भूमि पर सड़क, नाली और प्लॉटिंग विकसित की गई थी। जीडीए अधिकारियों के अनुसार कॉलोनी का पूर्व में स्वीकृत मानचित्र वर्ष 2014 में जारी किया गया था, लेकिन स्वीकृत क्षेत्र से अतिरिक्त भूमि पर प्लॉटिंग किए जाने के कारण यह निर्माण नियमों के विपरीत पाया गया। ध्वस्तीकरण के दौरान स्थानीय निर्माणकर्ताओं ने विरोध भी किया, लेकिन प्राधिकरण पुलिस बल और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर कार्रवाई जारी रखी गई। जीडीए अधिकारियों ने बताया कि अवैध निर्माण और अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

गाजियाबाद में जीडीए ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर, 24 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में कार्रवाई #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गाजियाबाद में जीडीए ने अवैध कॉलोनियों पर चलाया बुलडोजर, 24 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में कार्रवाई #VaranasiLiveNews