गोंडा में लेखपाल व प्रधान को बुलाकर तय की चौहद्दी, सेटेलाइट मैप से तैयार किया नजरी-नक्शा

गोंडा में जनगणना के पहले दिन प्रगणकों में मकान सूचीकरण ब्लॉक को लेकर उलझन रही। किसी भवन की दोबारा गणना न हो, इसके लिए लेखपाल व प्रधान को बुलाकर प्रगणकों ने चौहद्दी तय की है। साथ ही सेटेलाइट मैप के जरिये भवन व मकान की गणना के लिए नजरी-नक्शा तैयार किया है। इसके बाद घर-घर जाकर प्रगणक जनगणना के एचएलओ एप पर सवालों के जवाब भरेंगे। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना के पहले चरण में भवन व मकानों की गणना की जानी है। इसके लिए जिले को 6089 मकान सूचीकरण खंडों में बांटा गया है। गणना के लिए करीब 65 सौ प्रगणक लगाए गए हैं। प्रत्येक प्रगणक के पास 180 से दो सौ भवन गणना की जिम्मेदारी है। प्रगणक मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि पहले दिन मकान सूचीकरण खंड को लेकर उलझन रही है। चूंकि एक-एक गांव में कई खंड हैं। ऐसे में प्रत्येक खंड में प्रगणक लगाए गए हैं। किसी मकान की दोबारा गणना न हो, इसके लिए सेटेलाइट मैप से लेखपाल व प्रधान को बुलाकर चौहद्दी तय की गई है। उन्होंने बताया कि भवन की गणना शुरू कर दी गई है। किसी भवन में रहने वाले लोगों की रसोई के आधार पर मकान तय होगा। संभावित मकान संख्या दर्ज करने के बाद संबंधित मकान स्वामी से जनगणना से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। जैसे मकान कच्चा है या पक्का इस तरह से 33 सवालों का जवाब हासिल करके पहले चरण की जनगणना प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएगी। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि 20 जून तक सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

गोंडा में लेखपाल व प्रधान को बुलाकर तय की चौहद्दी, सेटेलाइट मैप से तैयार किया नजरी-नक्शा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 23, 2026, 11:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


गोंडा में लेखपाल व प्रधान को बुलाकर तय की चौहद्दी, सेटेलाइट मैप से तैयार किया नजरी-नक्शा #VaranasiLiveNews