बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की भावी अध्यापिकाओं ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली

वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में रविवार को हर्षोल्लास के साथ ईको-फ्रेंडली होली मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. नमिता कुमारी (एचसीएस, सिटी मजिस्ट्रेट झज्जर) ने कहा कि यदि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। उन्होंने भावी अध्यापिकाओं की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनके द्वारा अपनाई गई अच्छी परंपराएँ आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं। महाविद्यालय के प्रधान सत्यनारायण अग्रवाल ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जिम्मेदारियों से जुड़ने का माध्यम होते हैं। ईको-फ्रेंडली होली मनाना प्रकृति संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है। प्राचार्या डॉ. आशा शर्मा ने छात्राओं को केमिकल रंगों से दूर रहकर फूलों, चंदन और अबीर से होली खेलने का संदेश दिया तथा जल संरक्षण पर भी जोर दिया। इस दौरान छात्राओं ने चंदन के टीके और फूलों के साथ होली खेली, मिठाइयाँ बांटी और प्रेम-सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सांस्कृतिक प्रकोष्ठ द्वारा किया गया।

बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की भावी अध्यापिकाओं ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 01, 2026, 11:17 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की भावी अध्यापिकाओं ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली #VaranasiLiveNews