अटारी-वाघा बॉर्डर से चार पाकिस्तानी कैदी रिहा
अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत सरकार ने चार पाकिस्तानी नागरिक कैदियों को रिहा कर उनके देश वापस भेज दिया। सभी कैदी अपनी सजा पूरी करने के बाद आज विधिवत प्रक्रिया के तहत पाकिस्तान रवाना हुए। रिहा किए गए कैदियों में मोहम्मद इरफान (करीब 40 वर्ष, साहीवाल), मोहम्मद रजा (44 वर्ष, सियालकोट), मोहम्मद हमजा और हुसैन शामिल हैं। इनमें से एक कैदी करीब 10 साल की सजा काट चुका था, जबकि अन्य ने 6 महीने से लेकर 1 साल तक की सजा पूरी की। प्रोटोकॉल अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार से आदेश मिलने के बाद इमिग्रेशन और अन्य संबंधित एजेंसियों ने आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस सुरक्षा में कैदियों को अटारी बॉर्डर तक लाया गया, जहां दस्तावेजी औपचारिकताएं और कस्टम जांच के बाद उन्हें पाकिस्तानी अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। रिहा हुए कैदियों में से मोहम्मद हमजा ने बताया कि वह नशे की हालत में गलती से सीमा पार कर गया था, जिसके बाद उसे भारत में गिरफ्तार कर लिया गया। उसने करीब एक साल एक महीने जेल में बिताया। उसने कहा कि उसके परिवार को भी उसकी गिरफ्तारी की जानकारी नहीं थी और अब वतन लौटकर उनसे मिलने की खुशी है।
अटारी-वाघा बॉर्डर से चार पाकिस्तानी कैदी रिहा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 06, 2026, 09:42 IST
अटारी-वाघा बॉर्डर से चार पाकिस्तानी कैदी रिहा #VaranasiLiveNews
