साढ़े तीन क्विंटल गांजा के साथ चार गिरफ्तार, मामले की जानकरी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति
सिजवाहा तिराहा के पास ट्रक में अगरबत्ती के गत्ते में छिपाकर रखे गए साढ़े तीन क्विंटल गांजा को रक्सा पुलिस और एंटी नारकोटिक्स फोर्स (एएनटीएफ) की टीम ने बरामद किया है। आठ मोबाइल फोन जब्त और चार तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस लाइन में सोमवार को घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि गांजा की तस्करी की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर टीम ने चित्रा चौराहा स्थित एक होटल से रविवार देर रात ग्वालियर निवासी गांजा तस्कर बालगोविंद ओझा को दबोच लिया। पूछताछ में उसने बताया कि तस्करी के इस खेल में उसके साथ संजय और मुन्नालाल भी शामिल हैं। सिजवाहा तिराहा-ललितपुर हाईवे के पास एक ट्रक खड़ा है, जिसमें गांजा रखाहुआ है। बालगोविंद ने पुलिस को बताया कि वह उड़ीसा से सस्ते दाम में गांजा खरीदकर ट्रक से शिवपुरी ले जा रहा था। जानकारी मिलने पर पुलिस ने संजय और मुन्नालाल को भी स्टेशन रोड से गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर सिजवाहा तिराहे के पास खड़े ट्रक चालक ग्वालियर निवासी संजय गौर को भी दबोचकर ट्रक कब्जे में ले लिया। ट्रक के अंदर अगरबत्ती के गत्तों में छिपाकर रखा करीब साढ़े तीन क्विंटल गांजा बरामद कर लिया। चारों गांजा तस्करों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
साढ़े तीन क्विंटल गांजा के साथ चार गिरफ्तार, मामले की जानकरी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 16, 2026, 05:42 IST
साढ़े तीन क्विंटल गांजा के साथ चार गिरफ्तार, मामले की जानकरी देते एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति #VaranasiLiveNews
