कर्ज़मुक्त हरियाणा की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा की पदयात्रा हिसार के अग्रोहा ब्लॉक पहुंची

अग्रोहा। किसानों की कर्ज़मुक्ति, फसल नुकसान का पूरा मुआवज़ा और जनविरोधी कृषि नीतियों में सुधार की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति हरियाणा की प्रदेशव्यापी पदयात्रा अग्रोहा ब्लॉक के गांव नंगथला पहुंची पदयात्रा के पहले ही दिन नगथला, श्यामसुख, संदोल, किरोड़ी, कन्नौह, किरमारा, सिवानी बोलान सहित कई गांवों में पहुँचकर किसानों से संवाद किया गया और उन्हें आंदोलन के लिए लामबंद किया गया। समिति के नेताओं ने बताया कि इससे पहले अलग अलग ब्लॉक के सैकड़ों गांवों में जाकर किसानों को संगठित किया जा चुका है तथा उनके कर्ज़, मुआवज़ा और बीमा क्लेम से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया गया है। 20 फरवरी तक पूरे हरियाणा में पहुँचेगी पदयात्रा- एक माह तक चलने वाली यह पदयात्रा हरियाणा के काफी जिलों और ब्लॉकों में जाकर किसानों से सीधा संवाद करेगी, उनकी समस्याएं सुनेगी और उन्हें संघर्ष के लिए एकजुट करेगी। समिति ने कहा कि यह पदयात्रा “कर्ज़मुक्त किसानमजदूर” के लक्ष्य की दिशा में एक निर्णायक कदम है। 23, 24 व 25 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का तीन दिवसीय घेराव किसान मज़दूर संघर्ष मोर्चा की कॉल पर पदयात्रा के समापन के बाद 23, 24 और 25 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास पर तीन दिवसीय महापड़ाव होगा, जिसमें हरियाणा के सभी जिलों से किसानों की भारी भागीदारी रहने की उम्मीद है। इस आंदोलन को कई किसान संगठनों और हरियाणा भर से व्यापक समर्थन मिल रहा है। किसानों पर बढ़ते कर्ज़, फसल नुकसान के बावजूद मुआवज़ा न मिलने और वादाखिलाफी को लेकर सरकार को अब ठोस फैसले लेने होंगे। यह संघर्ष किसानों के हक़ और सम्मान की लड़ाई है, जिसमें पूरे हरियाणा की आवाज़ शामिल है।

कर्ज़मुक्त हरियाणा की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा की पदयात्रा हिसार के अग्रोहा ब्लॉक पहुंची #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 13:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


कर्ज़मुक्त हरियाणा की मांग को लेकर पगड़ी संभाल जट्टा की पदयात्रा हिसार के अग्रोहा ब्लॉक पहुंची #VaranasiLiveNews