अज्ञात कारणों के चलते बेरी के मेन बाजार दुकान में लगी आग

मेन बाजार में अज्ञात कारणाें के चलते दुकान में आग लग गई। आग लगने से आसपास दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और हर कोई आग पर काबू पाने के लिए दौड़ा। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी पहुंची तब तक दुकानदारों ने आग पर काबू पा लिया था। आग की घटना में दुकानदार को करीब 2 लाख रूपये का नुकसान हुआ हैं। जानकारी के अनुसार बेरी निवासी विक्की पुत्र नरेश ने मेन बाजार में किताबों की दुकान कर रखी है और उसके साथ वाली दुकान में गोदाम में किताबों और कॉस्मेटिक का सामान रखा हुआ था। करीब एक बजकर 10 मिनट पर दुकान से धुआं निकलता दिखाई और जब दुकान का शटर उठाया तो अंदर आग लगी हुई थी। आग लगाने के बाद आसपास के दुकानदारों ने फायर सिलिंडर व पानी से आग पर काबू पाया।

अज्ञात कारणों के चलते बेरी के मेन बाजार दुकान में लगी आग #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 15:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


अज्ञात कारणों के चलते बेरी के मेन बाजार दुकान में लगी आग #VaranasiLiveNews