छात्राओं ने किया थाना भ्रमण, पुलिस के काम करने के तरीके जाने

ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राओं ने थाना भ्रमण यह जानकारी हासिल की कि पुलिस किस तरह काम करती है। एसएसआई ने छात्राओं को बारीकी से भ्रमण कराया। शिक्षक महेश कुमार शर्मा, शिक्षिका रेनू ठाकुर व मुस्कान के नेतृत्व में कॉलेज की हाई स्कूल व इंटरमीडिएट की छात्राएं थाना परिसर में आईं। यहां उनको एसएसआई अभिलाष प्रधान ने सबसे पहले नियंत्रण कक्ष का भ्रमण कराया। अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों के बारे में जानकारी दी कि यहां पर तैनात पुलिसकर्मी इन कैमरों के माध्यम से थाना परिसर व थाना क्षेत्र में निगरानी करता है। वारदात को अंजाम देकर भागने वाले अपराधियों की तस्वीर इन कैमरों में कैद हो जाती है। जिससे उनके खिलाफ सबूत एकत्र करने में आसानी रहती है। साथ ही बेगुनाह व्यक्ति को इन कैमरों से खासी मदद मिलती है। घटनाओं पर भी रोक लगती हैै। कम्प्यूटर कक्ष का भ्रमण कराया। छात्राओं को दिखाया कि थाने के सभी कार्य इसी कक्ष से चलते हैं। यहां पर तैनात महिला पुलिसकर्मी के बारे में जानकारी दी कि यह किसी भी पीड़ित की एफआईआर कम्प्यूटर पर दर्ज करती हैै। संबंधित दरोगाओं को विवेचना प्रदान करने की भी जिम्मेदारी इसी पुलिसकर्मी की है। इसी परिसर में मालखाना दिखाया। बताया कि एक में पुलिस के सभी शस्त्र और उपकरण रखे जाते हैं, जबकि दूसरे मालखाना में रजिस्टर रखे हैं। हवालात दिखाते हुए बताया कि इसमें शातिर अपराधियों को लाकर बंद किया जाता है, लेकिन उसे 24 घंटे से अधिक समय तक नहीं रखा जा सकता। महिला हेल्प डेस्क का भ्रमण कराया। दिखाया कि थाने में फरियाद लेकर आने वाला पीड़ित यहां पर अपना प्रार्थना पत्र देता हैै। जिसे यहां का पुलिसकर्मी संबंधित के पास भेज देता है। इसी कक्ष में किसी भी पीड़ित महिला या युवती को बैठाकर उससे महिला पुलिसकर्मी ही घटना के बारे में जानकारी करती हैं। प्रभारी निरीक्षक का भी कार्यालय का भ्रमण कराया। पुलिस के कार्य की जानकारी हासिल कर छात्राएं चली गईं।

छात्राओं ने किया थाना भ्रमण, पुलिस के काम करने के तरीके जाने #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 19:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


छात्राओं ने किया थाना भ्रमण, पुलिस के काम करने के तरीके जाने #VaranasiLiveNews