रोहतक में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने जाने यातायात नियम
अमर उजाला की ओर से सैनी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। यहां छात्राओं को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, नशे से बचाव के साथ परिवहन नियमों की जानकारी दी गई। डीएसपी हेडक्वार्टर रवि खुंडिया ने कहा कि परिवहन नियम सभी के लिए हैं। यह नियम परिवहन व्यवस्था बनाने के साथ जीवन भी सुरक्षित बनाता है। इसलिए सड़क पर चलते समय नियमों का पालन जरूर करें। साइबर सेल से पीएसआई सोनू ने छात्राओं को सोशल मीडिया के संयमित इस्तेमाल की सलाह दी। नशा मुक्त भारत की रोहतक टीम से एएसआई मोहन सिंह ने नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए इनसे बचने की जानकारी दी। यातायात परिवहन से सब इंस्पेक्टर अमर कटारिया ने गीत के जरिए अपना संदेश दिया। सैनी संस्था प्रधान अवनीश सैनी, धर्म सिंह सैनी, बुधराम सैनी, जगदीश कुमार सैनी, रविंद्र कुमार सैनी, नफे सिंह, डॉ. राजेश सैनी, ऋतु सैनी, नीलम सैनी, भीम सिंह पंवार समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
रोहतक में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने जाने यातायात नियम #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 12:57 IST
रोहतक में पुलिस की पाठशाला में छात्राओं ने जाने यातायात नियम #VaranasiLiveNews
