VIDEO: 120 मरीजों की आंखों की जांच, 40 में मिला मोतियाबिंद

आगरा में जैन मिलन सिद्धार्थ संगठन की ओर से आवास विकास कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में नेत्र जांच शिविर लगा। इसमें 120 मरीजों की आंखों की जांच हुई, जिसमें 40 मरीजों की मोतियाबिंद मिला। नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर ईशान यादव ने मरीजों की आंखों की जांच की। नजर के चश्मे भी वितरण किए। संस्था अध्यक्ष विजय जैन ने बताया कि चयनित मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन निशुल्क कराए जाएंगे। शिविर में डॉ. अतुल जैन, सुरेश कुमार जैन, अनिल आदर्श जैन, सुशील जैन, दिलीप जैन, पारस जैन, सतीश जैन, हेमा जैन , राहुल जैन ,राजन जैन का योगदान रहा।

VIDEO: 120 मरीजों की आंखों की जांच, 40 में मिला मोतियाबिंद #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 15, 2026, 13:23 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 120 मरीजों की आंखों की जांच, 40 में मिला मोतियाबिंद #VaranasiLiveNews