जींद में एलटीसी सुविधा बंद करने का कर्मचारियों ने किया विरोध

प्रदेश के पेंशनर्स एवं कर्मचारियों को मिलने वाली एलटीसी सुविधा को समाप्त करने के निर्णय का हरियाणा पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने विरोध किया है। शनिवार को हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित रामाकृष्णा मंदिर परिसर में कार्यकारिणी की मासिक बैठक में सेवानिवृत कर्मचारियों ने चर्चा की। इसकी अध्यक्षता प्रधान बृजभूषण गोयल ने की। बैठक में फरवरी मार्च माह के दौरान जन्म दिन वाले सदस्य जयप्रकाश दहिया और प्रेमचंद रोहिल्ला एवं ऑडिटर अमरनाथ धीमान को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी गई। बैठक में नए सदस्य बनने पर रोहताश शास्त्री और बलबीर सिंह नागर का मान-सम्मान किया। वहीं पब्लिक हेल्थ से सेवानिवृत बीरभान की मृत्यु पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र वर्मा ने कहा कि एलटीसी सुविधा पेंशनर्स एवं कर्मचारियों के लिए केवल आर्थिक लाभ नहीं बल्कि मानसिक और पारिवारिक राहत का एक महत्वपूर्ण माध्यम रही है। इसलिए कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के हित में एलटीसी के स्थान पर एक माह के वेतन के बराबर वाली व्यवस्था ही लागू रहनी चाहिए। जिला प्रधान बीबी गोयल ने कहा कि पेंशनर्स की उम्र बढ़ने के साथ-साथ 65, 70 और 75 वर्ष की आयु में पांच, दस और 15 प्रतिशत की बेसिक पेंशन में बढ़ोतरी करने, मेडिकल भत्ता एक से बढ़ाकर पांच हजार रुपये प्रति माह, फैमिली पेंशनर्स को एलटीसी की सुविधा देने जैसी मांग की गई। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान सतबीर खटकड़, महासचिव शिवकुमार बंसल, कानूनी सलाहकार हेमराज गर्ग, ऑडिटर अमरनाथ धीमान, रविंद्र शांडिल्य, धर्मसिंह वर्मा, सुखबीर सिंह, कृष्ण कुमार, राजकुमार गोयल, हुकमचंद सिंगला, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोपाल कौशिक मौजूद रहे।

जींद में एलटीसी सुविधा बंद करने का कर्मचारियों ने किया विरोध #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 21, 2026, 15:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


जींद में एलटीसी सुविधा बंद करने का कर्मचारियों ने किया विरोध #VaranasiLiveNews