एमएलके महाविद्यालय सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी बलरामपुर। केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बुधवार कोएमएलकेमहाविद्यालय सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता औरप्रबुद्धजनोंने विकसित भारत के लक्ष्य और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सम्मेलन कोसंबोधितकरते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा रामचंद्र कन्नौजिया ने कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सामाजिक न्याय और जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जो विकसित भारत की मजबूत नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। विधायक पल्टूराम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। सड़क, बिजली, आवास, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन हुए हैं।शिक्षाविदडॉ. विशालमिश्रने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की धुरी बताते हुए शिक्षा, नवाचार और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने में जुटे हैं। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने आत्मनिर्भर भारत, सामाजिक समरसता और विकसित भारत के लक्ष्य पर विचार व्यक्त किया। अंत में सभी लोगों ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया। सम्मेलन में पूर्व अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह, प्राचार्य डॉ. जेपी पांडेय, रमेश पाहवा, डीपी सिंह बैस, आद्या सिंह पिंकी, अविनाशमिश्रव कुलदीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
एमएलकेमहाविद्यालय सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 21:27 IST
एमएलकेमहाविद्यालय सभागार में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का हुआ आयोजन #VaranasiLiveNews
