एएमयू में हर हर महादेव के नारे पर शरीक अदीब अंसारी बोले- मंत्री कुछ भी कह सकते हैं, ये विवि का मसला
राजधानी लखनऊ में यूपी प्रेस क्लब में शनिवार को पसमांदा मुस्लिम चिंतन कार्यशाला में मुस्लिमों के हितों पर चर्चा की गई। साथ ही पदाधिकारियों ने विवादित बयानों पर प्रतिक्रिया से किनारा किया। राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की ओर से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हर हर महादेव के नारे लगाने के बारे में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शरीक अदीब अंसारी ने कहा कि वे यूपी सरकार के मंत्री हैं उनका अधिकार है। कुछ भी कह सकते हैं। हम इस बारे में कुछ कहना नहीं चाहेंगे। ये विश्वविद्यालय का मसला है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें अनुमति दी या नहीं, हम कुछ नहीं कह सकते। कार्यकारी अधिकारी मोहम्मद युनुस ने कहा कि विश्वविद्यालय में किस तरह का कार्यक्रम था, हमें इस बारे में जानकारी नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज की तरफ से हमने 2017 में सभी राजनीतिक दलों से संपर्क किया। कोई आगे नहीं आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिस्पॉन्स किया। 15 दिन में हमारे पत्र का जवाब आ गया। तब से हम लगातार काम कर रहे हैं।
एएमयू में हर हर महादेव के नारे पर शरीक अदीब अंसारी बोले- मंत्री कुछ भी कह सकते हैं, ये विवि का मसला #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 15:27 IST
एएमयू में हर हर महादेव के नारे पर शरीक अदीब अंसारी बोले- मंत्री कुछ भी कह सकते हैं, ये विवि का मसला #VaranasiLiveNews
