जींद: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी लोगों की शिकायतें
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 13 शिकायत सुनी। इनमें से पांच का समाधान किया। शिकायतों को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। इसमें नगर पालिका सचिव सफीदों को तीन दिन में किसान के खेत से कूड़ा नहीं उठाने पर संस्पेंशन ऑर्डर हाथ में देने की बात कही। इस दौरान मंत्री ने जहां पर भी अधिकारियों की लापरवाही मामलों में दिखी। उन पर कड़ा एतराज जताया। सफीदों में नगर पालिका सचिव आशीष कुमार के खिलाफ दी शिकायत में सफीदों निवासी अतुल ने बताया था कि उसकी जमीन हुडा में है। इस पर वह कृषि कार्य करता है। उनकी जमीन के साथ डंपिग यार्ड बनाया है। इस यार्ड से सारा गंद उनके खेत में जाता है। इसके कारण उनकी फसल नहीं हो पाती। नगर पालिका सचिव कई साल से उनकी सुनवाई नहीं कर रहे। यहां पर डाली जा रही गंदगी को कुत्ते उनके खेतों में ले जा रहे हैं। इस पर मंत्री ने नगर पालिका सचिव को पिछली बैठक में भी निर्देश दिए थे। अब उनको तीन दिन का समय देकर संस्पेंशन आर्डर हाथ में देने के निर्देश दिए। इसके अलावा एक शिकायत में कलावतीन गांव निवासी दलसिंह ने कार्यकारी अभियंता लोक निर्माण के खिलाफ शिकायत दी थी। इसमें उन्ळोंने कहा था कि विभाग की लापरवाही के कारण दो साल से उनके खेत में पानी नहीं जा रहा। इस पर मंत्री ने पीडब्ल्यूडी, जनस्वास्थ्य विभाग व सिंचाई विभाग के एक्सईन से जवाब मांगा तो तीनों के पास रिकार्ड नहीं होने की बात सामने आई। इस पर मंत्री ने कहा कि यह कैसा जवाब है। काम किया है और रिकार्ड होने से मना किया जा रहा है। तुम्हारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दूंगा। हालांकि एक पाइप बंद होने से किसान के खेत में पानी नहीं जा रहा था। इनके अलावा एक शिकायत पुलिस के खिलाफ दी गई। इसमें नगूरां निवासी महिला राजो ने कहा कि उसके व उसके परिजनों के साथ पड़ोस के लोगों ने मारपीट की है। घटना को लगभग नौ महीने बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ तो मामला दर्ज कर लिया, लेकिन जिन्होंने उनको पीटा है। उनके खिलाफ नहीं किया। इस पर मंत्री ने डीएसपी से जवाब मांगा तो डीएसपी ने कहा कि एमएलआर में सामान्य चोट हैं। यह शिकायत मामला क्रॉस करवाने के लिए दी गई थी।
जींद: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी लोगों की शिकायतें #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 29, 2026, 21:11 IST
जींद: शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुनी लोगों की शिकायतें #VaranasiLiveNews
