Dharamshala MC Oath Ceremony: पार्षदों का शपथ ग्रहण, आज होगा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव
नगर निगम धर्मशाला के नवनिर्वाचित पार्षद सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभागार पहुंच गए। समारोह में कांग्रेस के पांच, भाजपा के 11 और एक निर्दलीय पार्षद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवनिर्वाचित पार्षदों को जिलाधीश कांगड़ा हेमराज बेरवा शपथ दिलाएंगे। शपथ ग्रहण के बाद नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी कराया जाएगा। समारोह के दौरान दो पार्षद पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे, जिन्होंने सभी का ध्यान आकर्षित किया। नगर निगम की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी उत्सुकता बनी हुई है।
Dharamshala MC Oath Ceremony: पार्षदों का शपथ ग्रहण, आज होगा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 29, 2026, 11:48 IST
Dharamshala MC Oath Ceremony: पार्षदों का शपथ ग्रहण, आज होगा मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव #VaranasiLiveNews
