हरमंदिर साहिब में मुंबई से आए श्रद्धालु ने भेंट किए आधुनिक पंखे
श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होने आने वाली लाखों श्रद्धालु संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गर्मी के मौसम के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्रबंधकों ने जानकारी दी कि बदलते मौसम और बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं को राहत देने के लिए व्यापक इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। इसी क्रम में मुंबई की संगत की ओर से पांच आधुनिक पंखे भेंट किए गए हैं, जिन्हें परिक्रमा मार्ग में स्थापित कर दिया गया है। ये पंखे बिना शोर के ठंडी हवा प्रदान करेंगे। प्रबंधन ने संगत द्वारा की गई इस सेवा के लिए आभार व्यक्त किया है और इसे श्रद्धा व दसवंध की भावना से जुड़ी महत्वपूर्ण सेवा बताया है। गर्मी से बचाव के लिए परिक्रमा के चारों कोनों में ठंडे जल की छबीलें शुरू कर दी गई हैं। जैसे-जैसे तापमान बढ़ेगा, श्रद्धालुओं के पैरों को तपिश से बचाने के लिए जूट के मैट बिछाए जाएंगे और उन्हें लगातार पानी से गीला रखा जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त शेड, कूलर और पंखों की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि गुरु घर आने वाली संगत को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
हरमंदिर साहिब में मुंबई से आए श्रद्धालु ने भेंट किए आधुनिक पंखे #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 16:42 IST
हरमंदिर साहिब में मुंबई से आए श्रद्धालु ने भेंट किए आधुनिक पंखे #VaranasiLiveNews
