दिल्ली एम्स में पर्सनल असिस्टेंट के 32 पदों पर विभागीय भर्ती, आवेदन आमंत्रित

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (एलडीसीई) के माध्यम से पर्सनल असिस्टेंट के 32 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ये पद वेतन मैट्रिक्स के लेवल-7 में भरे जाएंगे। कुल पदों में 25 अनारक्षित, पांच अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। भर्ती अधिसूचना के अनुसार केवल वे स्टेनोग्राफर आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने अपने वर्तमान पद पर कम से कम छह वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली हो। अभ्यर्थियों को भर्ती नियमों के तहत आयोजित विभागीय परीक्षा के साथ 100 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड परीक्षा भी उत्तीर्ण करनी होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र, हालिया पासपोर्ट आकार के फोटो और संबंधित स्थापना अनुभाग से सत्यापित सेवा विवरण के साथ आवेदन भर्ती प्रकोष्ठ को उचित माध्यम से भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भर्ती संबंधी ज्ञापन जारी होने की तारीख से 30 दिन निर्धारित की गई है।

दिल्ली एम्स में पर्सनल असिस्टेंट के 32 पदों पर विभागीय भर्ती, आवेदन आमंत्रित #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 17, 2026, 21:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


दिल्ली एम्स में पर्सनल असिस्टेंट के 32 पदों पर विभागीय भर्ती, आवेदन आमंत्रित #VaranasiLiveNews