Video: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी; बारिश का इंतजार

दिल्ली में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। दिनभर आसमान में बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। कभी बादलों ने धूप को ढका तो कभी तेज धूप ने लोगों को गर्मी का अहसास कराया। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन बादलों ने जमकर इंतजार कराया। कुछ इलाकों में हल्की फुहारों की संभावना बनी रही, जबकि कई जगहों पर उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया था, लेकिन बादल रूठे नजर आएं। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.3 और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 100 और न्यूनतम आर्द्रता 64 फीसदी दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं हुआ और अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। वहीं, मौसम विभाग का दावा है कि अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी और उसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

Video: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी; बारिश का इंतजार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 15:11 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और धूप के बीच लुकाछिपी; बारिश का इंतजार #VaranasiLiveNews