भिवानी में हिंदू नववर्ष पर शहर के चौक-चौराहौं पर सजावट
स्वदेशी जागरण मंच द्वारा 19 मार्च को हिंदू नववर्ष मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हिंदू नववर्ष को लेकर शहर के सभी चौक चौराहे भगवा रंग में रंग गए हैं। स्वदेशी जागरण मंच के विभाग संयोजक अमित बंसल मुढ़ालिया ने बताया कि स्वदेशी जागरण मंच के विभाग स्तर के तहत भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ व रेवाड़ी जिले हैं। उन्होंने बताया कि इस बार स्वदेशी जागरण मंच द्वारा हिंदू वर्ष प्रांत स्तर पर मनाया जाएगा। जिसके तहत शहर के चौक-चौराहों को भगवा से सजाया गया है। यदि पूरा शहर एक साथ इस दिन को मनाएगा, तो यह केवल एक त्योहार नहीं रहेगा, बल्कि हमारी सांस्कृतिक एकता और अखंडता का जीवंत प्रतीक बन जाएगा।
भिवानी में हिंदू नववर्ष पर शहर के चौक-चौराहौं पर सजावट #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 16:53 IST
भिवानी में हिंदू नववर्ष पर शहर के चौक-चौराहौं पर सजावट #VaranasiLiveNews
