Video: बरेली में सुरंग बनाकर 28 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप चोरी

बरेली के सीबीगंज थाना क्षेत्र के महेशपुरा में एक स्क्रैप गोदाम से दो टन कॉपर स्क्रैप चोरी हो गया। चोरों ने दीवार के नीचे सुरंग बनाकर करीब 28 लाख रुपये का स्क्रैप चुराया। गोदाम मालिक शिवानी जैन के पति पंकज जैन ने मंगलवार को चोरी का पता चलने पर पुलिस को सूचना दी। शिवानी जैन की फर्म नीलामी में स्क्रैप खरीदने का काम करती है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।

Video: बरेली में सुरंग बनाकर 28 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप चोरी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 29, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: बरेली में सुरंग बनाकर 28 लाख रुपये का कॉपर स्क्रैप चोरी #VaranasiLiveNews