VIDEO: मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा

आजमगढ़ में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट, सदर तहसील, रैदोपुर होते हुए गांधी प्रतिमा के पास पहुंचकर समाप्त हो गई। पदयात्रा के माध्यम से केंद्र व राज्य सरकार की मनरेगा से जुड़ी नीतियों और हालिया बदलावों के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। मजदूरों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह उर्फ मुन्ना राय ने कहा कि अनावश्यक तकनीकी शर्तें, आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली, मजदूरी भुगतान में देरी जैसे बदलावों से गरीबों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन परिवर्तनों के कारण योजना का मूल उद्देश्य कमजोर हो रहा है और मजदूरों को समय पर रोजगार व पारिश्रमिक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि योजना से महात्मा गांधी के नाम को हटाया जा रहा है, जो राष्ट्रपिता के योगदान और उनके विचारों को कमजोर करने की मानसिकता को दर्शाता है। मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों की जीवनरेखा है। इससे महात्मा गांधी के नाम को हटाने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी। हम सड़क से सदन तक जनहित और गांधीवादी विचारधारा की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे। इस मौके पर रियाजुल हसन, राजाराम यादव, राहुल राय, अजीत राय, गिरिश चंद्र चतुर्वेदी, बेलाल बेग, चंद्रपाल सिंह यादव आदि मौजूद थे।

VIDEO: मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 14, 2026, 10:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: मनरेगा में बदलाव के विरोध में कांग्रेस ने निकाली पदयात्रा #VaranasiLiveNews