पेड़ों पर क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी, बॉटनी छात्रों की अनोखी पहल
डिग्री कॉलेज के बॉटनी विभाग के छात्रों ने पर्यावरण जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल शुरू की है। कॉलेज परिसर में मौजूद पेड़ों पर क्यूआर कोड (स्कैनर) लगाए जा रहे हैं, जिन्हें मोबाइल से स्कैन कर संबंधित पेड़ की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर पेड़ की प्रजाति, वैज्ञानिक नाम, औषधीय गुण, पर्यावरणीय महत्व और उसके विभिन्न उपयोगों की जानकारी मिलती है। छात्रों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों और आगंतुकों को पेड़-पौधों के बारे में आसान और रोचक तरीके से जानकारी उपलब्ध कराना है। कॉलेज परिसर के कई पेड़ों पर पहले ही क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं और जल्द ही सभी पेड़ों को इस व्यवस्था से जोड़ा जाएगा। हालांकि हाल ही में आई तेज आंधी के कारण कुछ सूचना बोर्ड क्षतिग्रस्त हो गए थे और उड़ गए थे।
पेड़ों पर क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी, बॉटनी छात्रों की अनोखी पहल #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 14:12 IST
पेड़ों पर क्यूआर कोड से मिलेगी पूरी जानकारी, बॉटनी छात्रों की अनोखी पहल #VaranasiLiveNews
