कुरुक्षेत्र: सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड के लिए सीएम सैनी ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज मंगलवार शाम को कुरुक्षेत्र रेलवे जंक्शन से सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड के लिए विशेष ट्रेन को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों के 850 बुजुर्ग श्रद्वालु सवार हुए, जिनके चेहरे खिल उठे। मुख्यमंत्री ने ट्रेन में सवार होकर श्रद्वालुओं से मुलाकात की और उनकी इस धार्मिक यात्रा सुखद होने की कामना की। अपने बीच मुख्यमंत्री को पाकर श्रद्वालु खुश हो उठे। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि 15 मई को सिरसा से श्री हजूर साहब के लिए ट्रेन रवाना होगी, जिसकी तैयारी की जा रही है। कुरुक्षेत्र और श्री नांदेड़ साहिब को जोड़ने वाली यह विशेष ट्रेन भारत की आध्यात्मिक धारा के प्रवाह का प्रतीक बन रही है। उन्होंने कहा कि आज सिख इतिहास के महान नायक महाराज सरदार जस्सा सिंह रामगढ़िया जी का जन्म दिवस भी, मैं उन्हें शत-शत नमन करता हूं। उन्होंने इस तीर्थ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों से अनुरोध किया कि वहां जाकर गुरु साहब की शिक्षाओं को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें।
कुरुक्षेत्र: सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड के लिए सीएम सैनी ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 05, 2026, 15:27 IST
कुरुक्षेत्र: सचखंड श्री हजूर साहब नांदेड के लिए सीएम सैनी ने स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी #VaranasiLiveNews
