ऊना: चिंतपूर्णी में बारिश से बदला मौसम, अचानक बढ़ी ठंड; गर्मी से मिली राहत

शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी में वीरवार सुबह मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह करीब साढ़े 10 बजे क्षेत्र में जोरदार बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। बारिश के बाद चिंतपूर्णी का मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह से ही क्षेत्र में मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा था, लेकिन साढ़े 10 बजे हुई तेज बारिश ने पूरे माहौल को बदल दिया। बारिश के चलते ठंडी हवाओं का एहसास होने लगा और तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। अचानक हुई बारिश से चिंतपूर्णी पहुंचे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद मौसम कूल-कूल हो गया और क्षेत्र में ठंडक महसूस होने लगी।

ऊना: चिंतपूर्णी में बारिश से बदला मौसम, अचानक बढ़ी ठंड; गर्मी से मिली राहत #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 15, 2026, 06:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


ऊना: चिंतपूर्णी में बारिश से बदला मौसम, अचानक बढ़ी ठंड; गर्मी से मिली राहत #VaranasiLiveNews