Muzaffarnagar: मुठभेड़ में घायल छोटा राजन गैंग के सदस्य सत्तू की मौत, किशोरी अपहरण-दुष्कर्म केस में था आरोपी

मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र की किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस मुठभेड़ में घायल हुए आरोपी सतपाल उर्फ सत्तू की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार आरोपी चंडीगढ़ के रामदरबार क्षेत्र का रहने वाला था और मुंबई के कुख्यात अपराधी छोटा राजन गैंग से जुड़ा हुआ था। बताया गया कि आरोपी पांच दिन पहले नौकरी दिलाने का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले गया था। रविवार रात उसने किशोरी को यमुनानगर से रोडवेज बस में बैठा दिया, जिसके बाद किशोरी सुरक्षित मुजफ्फरनगर पहुंचकर सिविल लाइन थाने पहुंच गई थी। सोमवार देर रात थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी टीम की कार सवार आरोपी से मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में सतपाल उर्फ सत्तू गोली लगने से घायल हो गया था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार दोपहर 1:23 बजे उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी अमृत जैन ने आरोपी की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह छोटा राजन गैंग का सदस्य था और किशोरी अपहरण एवं दुष्कर्म मामले में आरोपी था। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

Muzaffarnagar: मुठभेड़ में घायल छोटा राजन गैंग के सदस्य सत्तू की मौत, किशोरी अपहरण-दुष्कर्म केस में था आरोपी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 16:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Muzaffarnagar: मुठभेड़ में घायल छोटा राजन गैंग के सदस्य सत्तू की मौत, किशोरी अपहरण-दुष्कर्म केस में था आरोपी #VaranasiLiveNews