Video: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराई कार, तीन महिलाएं घायल

बदायूं के दातागंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई, जब एक सांड़ एक्सप्रेसवे पर पहुंच गया। सांड़ से टकराकर एक कार को पलट गई। इससे तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दातागंज में भर्ती कराया गया है। घटना डहरपुर गांव के पास टोल प्लाजा-207 के निकट हुई। जानकारी के अनुसार, प्रयागराज निवासी दीपक श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ मेरठ से लौट रहे थे। उनकी कार तेज रफ्तार से एक्सप्रेसवे पर आगे बढ़ रही थी कि तभी अचानक एक सांड़ सामने आ गया। कार सांड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में कार सवार रेशू श्रीवास्तव (45) ,आराधना श्रीवास्तव (20) ,आराध्या श्रीवास्तव (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद घायलों को दातागंज सीएचसी पहुंचाया गया।

Video: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराई कार, तीन महिलाएं घायल #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 03, 2026, 19:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


Video: बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे पर सांड़ से टकराई कार, तीन महिलाएं घायल #VaranasiLiveNews