बलरामपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन

बलरामपुर में मतदाता सूची के लिए चलाए गए विशेष गहन पुननिरीक्षण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी नेताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन को ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ दल के दबाव में अल्पसंख्यक, पिछड़े और दलित मतदाताओं के नाम फर्जी तरीके से काटे जा रहे हैं, जबकि नए मतदाताओं के नाम जोड़ने में बाधा डाली जा रही है। नेताओं ने बीएलओ पर दबाव बनाए जाने और फर्जी फार्म भरवाने की शिकायत भी की। पूर्व प्रत्याशी भानू त्रिपाठी ने कहा कि मतदाता सूची से किसी भी वर्ग के लोगों के नाम हटाना लोकतंत्र के लिए घातक है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और सभी पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मसूद आलम खां, राकेश कुमार यादव, जगराम पासवान, सफीउल्लाह खां, संजय तिवारी, अरविंद सिंह आशु, डॉ. माणिक लाल कश्यप, रामसागर अकेला, ओंकार पटेल, डॉ. अहसान खां, अरविंद कुमार यादव, मनीष सोनकर, मो. इकबाल जावेद, वसीम खां और डॉ. प्रेम नारायण यादव शामिल रहे।

बलरामपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 05, 2026, 13:09 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


बलरामपुर में मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, डीएम को सौंपा गया ज्ञापन #VaranasiLiveNews