फगवाड़ा के ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या आयोजित

मूर्ति स्थापना दिवस समारोह एवं महाशिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग फगवाड़ा में चल रही भजन संध्या की लड़ी के अंतर्गत बुधवार रात्रि को कौड़ा परिवार द्वारा मंत्रोचारण के साथ ज्योति पूजन किया गया और भजन संध्या आरंभ की गई। इस मौके इंद्रजीत कालड़ा, मधुभूषण कालिया, अमित शालू, गौरव चोपड़ा, अमित कपूर, रमन पासी, बब्बू चोपड़ा, परवेश चंद्र ने भजन गाकर भोले बाबा की महिमा का गुणगान किया। इसी मध्य भजन गायिका सिल्की शर्मा ने भोले बाबा के भजन गाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजन संध्या उपरांत भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कमेटी सदस्यों ने भजन गायिका सिल्की शर्मा, सुनील कौड़ा, सुनीता कौड़ा और कौड़ा परिवार को भोले बाबा का स्वरूप देकर सम्मानित किया।

फगवाड़ा के ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या आयोजित #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 12, 2026, 06:05 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फगवाड़ा के ठाकुरद्वारा शिव मंदिर पक्का बाग में भजन संध्या आयोजित #VaranasiLiveNews