बरेली दोहरा हत्याकांड: आसमां और आदिल के जनाजे में उमड़े लोग, दोनों की कब्र से दूर दफन हुआ आरोपी
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के रहपुरा चौधरी में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद आसमां और आदिल के जनाजे में भारी भीड़ रही। मोहल्ले के लगभग हर घर से कोई न कोई शख्स जनाजे में शामिल हुआ। जिस गली से दोनों के जनाजे गुजरे वहां से निकलना मुश्किल हो गया। महिलाएं घरों की छतों और खिड़कियों से यह मंजर देखती दिखीं। दोनों को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया। उधर, घटना के बाद से रहपुरा चौधरी मोहल्ले में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आरोपी अफसर खां के शव को उसके घर नहीं जाने दिया। सरकारी एंबुलेंस से उसका शव सीधे रहपुरा चौधरी में ही स्थित कब्रिस्तान ले जाया गया। जहां जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करके रात करीब आठ बजे दफना दिया गया। अफसर को दफनाने का स्थान भी आसमां और आदिल की कब्र से दूर रखा गया। पुलिस को आशंका थी कि यदि आसपास शव दफनाए गए तो तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
बरेली दोहरा हत्याकांड: आसमां और आदिल के जनाजे में उमड़े लोग, दोनों की कब्र से दूर दफन हुआ आरोपी #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 18, 2026, 12:00 IST
बरेली दोहरा हत्याकांड: आसमां और आदिल के जनाजे में उमड़े लोग, दोनों की कब्र से दूर दफन हुआ आरोपी #VaranasiLiveNews
