Video: 12.37 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी बनोग से कांशीवाला सड़क

विधायक अजय सोलंकी ने गुरुवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ किया। विधायक ने बनोग से काशीवाला सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। 12.37 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क का शिलान्यास मुख्यमंत्री ने महिला दिवस के अवसर पर नाहन प्रवास के दौरान किया था। अब भूमि पूजन के साथ ही निर्माण कार्य शुरू होने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा गोशाला से बोगरिया सड़क का शिलान्यास भी किया गया। 81.84 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। इस मौके पर विधायक अजय सोलंकी ने कहा कि नाहन क्षेत्र का संतुलित और समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। हर गांव तक सड़क और मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना उनका लक्ष्य है, जिसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। जरूरतमंद लोग उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम राजीव सांख्यान, अधिशासी अभियंता आलोक जनवेजा, बाबू राम, भजन सैनी, मनोज, प्रीतम, चमन सैनी, संजू सैनी, प्रदीप ठाकुर, अनुराग, नरेंद्र तोमर, अनिल शर्मा, बिनेश राणा, बिलकिश, आराधना राणा, आदेश सैनी, अरुण कश्यप, माजिद, सत्य, सादिक, खलील, प्रेम पाल सिंह चौहान, चेतन चौहान, नसीम, राम कृष्ण, कौशल्या, दर्शन लाल, मेहंदी हसन, यामिन, चेतन, सतीश भंडारी, धर्मेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।

#CityStates #Sirmour #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 16, 2026, 15:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Sirmour



Video: 12.37 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी बनोग से कांशीवाला सड़क #CityStates #Sirmour #VaranasiLiveNews