अयोध्या में श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय रामलीला का समापन, बेंगलुरु के कलाकारों ने बांधा समां
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में आयोजित तीन दिवसीय रामलीला का शनिवार को समापन हो गया। बेंगलुरु से आए 72 कलाकारों के दल ने प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का जीवंत मंचन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। तीर्थ क्षेत्र के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि संध्या के नेतृत्व में आए महिला एवं पुरुष कलाकारों के संयुक्त दल ने लगातार तीन दिनों तक प्रतिदिन सात घंटे रामलीला का मंचन किया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, आदर्शों और मर्यादाओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे श्रद्धालुओं ने सराहा। रामलीला के समापन के बाद कलाकारों ने श्रीरामलला के दर्शन-पूजन किए तथा मंदिर परिसर में स्थित विभिन्न मंडपों और देवालयों में भी श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और रामकथा के प्रसंगों का रसास्वादन किया।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय रामलीला का समापन, बेंगलुरु के कलाकारों ने बांधा समां #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 18:26 IST
अयोध्या में श्रीराम मंदिर में तीन दिवसीय रामलीला का समापन, बेंगलुरु के कलाकारों ने बांधा समां #VaranasiLiveNews
