अयोध्या: ईद पर इकबाल अंसारी ने मांगी अमन-चैन की दुआ, बोले- प्रेम व सौहार्द के साथ खुशियां बांटनी चाहिए
ईद के पावन अवसर पर बाबरी मस्जिद के पूर्व पैरोकार इकबाल अंसारी ने भी नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन, शांति और भाईचारे की दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि ईद खुशी का त्योहार है और इस दिन लोगों को आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ खुशियां बांटनी चाहिए। इकबाल अंसारी ने कहा कि उन्होंने देश की तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ की है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय हालात पर चिंता जताते हुए अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव को लेकर कहा कि युद्ध किसी भी देश के लिए उचित नहीं है। उन्होंने अपील की कि सभी देशों को शांति का रास्ता अपनाना चाहिए और युद्ध जैसी स्थिति को समाप्त करना चाहिए।
अयोध्या: ईद पर इकबाल अंसारी ने मांगी अमन-चैन की दुआ, बोले- प्रेम व सौहार्द के साथ खुशियां बांटनी चाहिए #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:51 IST
अयोध्या: ईद पर इकबाल अंसारी ने मांगी अमन-चैन की दुआ, बोले- प्रेम व सौहार्द के साथ खुशियां बांटनी चाहिए #VaranasiLiveNews
