अयोध्या में 567 स्थानों पर अदा हुई ईद की नमाज, प्रशासन रहा मुस्तैद
ईद के पावन अवसर पर जनपद में इस वर्ष 567 स्थानों (मस्जिद व ईदगाह) पर एक साथ नमाज अदा की गई। सभी स्थानों पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। सिविल लाइन स्थित ईदगाह पर सबसे अधिक भीड़ देखने को मिली, जहां हजारों लोग नमाज के लिए एकत्र हुए। नमाज के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विशेष बात यह रही कि नमाज के समय सड़क यातायात सामान्य रूप से चलता रहा और केवल नमाज समाप्ति के दौरान ही बैरियर लगाकर वाहनों को कुछ समय के लिए रोका गया। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सपा सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री पवन पांडेय सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक लोगों ने भी पहुंचकर लोगों को बधाई दी। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे। प्रशासन की सतर्कता और जनता के सहयोग से पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
अयोध्या: 209 मस्जिदों व 160 ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:55 IST
अयोध्या: 209 मस्जिदों व 160 ईदगाह में अदा हुई ईद की नमाज #VaranasiLiveNews
