औरैया: बंजारहार में भीषण आग का तांडव, सैकड़ों बीघा फसल अवशेष जलकर राख

औरैया के कुदरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बंजारहार में सोमवार दोपहर करीब एक बजे गेहूं के खेतों में पड़े अवशेष में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज लपटें उठती देख गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही यूपी-112 पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि शुरुआती प्रयास नाकाफी साबित हुए। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

औरैया: बंजारहार में भीषण आग का तांडव, सैकड़ों बीघा फसल अवशेष जलकर राख #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 20, 2026, 14:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


औरैया: बंजारहार में भीषण आग का तांडव, सैकड़ों बीघा फसल अवशेष जलकर राख #VaranasiLiveNews