सोलर पावर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार

महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पठा विजय पुरा स्थित सोलर पावर प्लांट में देर रात चोरी की बड़ी वारदात को पुलिस और सुरक्षा गार्डों की सतर्कता से नाकाम कर दिया गया। बताया जा रहा है कि चोरी की नीयत से पहुंचे बदमाशों ने सुरक्षा में तैनात गार्डों के साथ मारपीट की और फायरिंग भी की, जिसमें एक गार्ड घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि चार आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है और जल्द ही मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सोलर पावर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 12:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


सोलर पावर प्लांट में चोरी की कोशिश नाकाम, फायरिंग से मचा हड़कंप, आरोपी गिरफ्तार #VaranasiLiveNews