रोहतक में पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। समारोह में हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस समारोह में मनीष ग्रोवर (पूर्व सहकारिता मंत्री, हरियाणा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए अपने स्वागत भाषण में महाविद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा कॉलेज की विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल एवं सह-शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए कुल 468 पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें शैक्षणिक क्षेत्र में 318, खेलों में 80, सांस्कृतिक गतिविधियों में 48 तथा एनसीसी व एनएसएस में 22 पुरस्कार शामिल रहे।
रोहतक में पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 08, 2026, 16:38 IST
रोहतक में पं. नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न #VaranasiLiveNews
