फिरोजपुर में आंगनवाड़ी वर्कर्स का रोष प्रदर्शन, हाथों में रस्सी बांध जताया विरोध
फिरोजपुर में सोमवार को आंगनवाड़ी वर्कर्स और विभिन्न जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी वर्कर्स ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी फिरोजपुर छावनी स्थित गुरुद्वारा सारागढ़ी में एकत्रित हुए। इसके बाद सभी ने अपने हाथों में रस्सी बांधकर विरोध जताते हुए डीसी कार्यालय की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर लंबे समय से उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिसके चलते उन्हें संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। हाथों में रस्सी बांधकर प्रदर्शन के माध्यम से उन्होंने सरकार का ध्यान अपनी समस्याओं की ओर आकर्षित किया। प्रदर्शन के दौरान आंगनवाड़ी वर्करों और जत्थेबंदियों के सदस्यों ने पंजाब और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर जमीनी स्तर पर बच्चों और महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों को जिम्मेदारी से निभा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।
फिरोजपुर में आंगनवाड़ी वर्कर्स का रोष प्रदर्शन, हाथों में रस्सी बांध जताया विरोध #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 10, 2026, 17:16 IST
फिरोजपुर में आंगनवाड़ी वर्कर्स का रोष प्रदर्शन, हाथों में रस्सी बांध जताया विरोध #VaranasiLiveNews
