अमेठी: इबादत में झुके हजारों सिर, अमन-चैन की दुआ; ईद पर पारंपरिक वेशभूषा में नमाज
ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार को मनाया गया। सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में नमाजियों की भीड़ उमड़ी। कुर्ता-पायजामा और सफेद टोपी पहनकर नमाज अदा की और मुल्क में अमन, तरक्की व खुशहाली की दुआ मांगी। रमजान के पूरे महीने इबादत और रोजा रखने के बाद ईद को लेकर खास उत्साह नजर आया। अमेठी, गौरीगंज, जायस, सेमरौता, इन्हौना, रामगंज और लालीपुर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में निर्धारित समय पर नमाज अदा की गई। 100 से अधिक मस्जिदों और बड़ी संख्या में ईदगाहों में लोग एकत्र हुए और अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। नमाज के बाद लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। आपसी भाईचारे की मिसाल दिखी। अन्य समुदायों के लोगों ने भी शुभकामनाएं दीं। बच्चों में ईदी को लेकर खास उत्साह दिखा, बड़ों ने उन्हें प्यार से ईदी देकर खुशियां बांटीं। त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। जायस में जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. फोर्स के साथ निगरानी करते दिखे। अन्य स्थानों पर भी प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। पूरे जिले में ईद का पर्व शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में संपन्न हुआ।
अमेठी: इबादत में झुके हजारों सिर, अमन-चैन की दुआ; ईद पर पारंपरिक वेशभूषा में नमाज #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 21, 2026, 08:55 IST
अमेठी: इबादत में झुके हजारों सिर, अमन-चैन की दुआ; ईद पर पारंपरिक वेशभूषा में नमाज #VaranasiLiveNews
