कैथल के सिरटा रोड पर नशा तस्करों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात
नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कैथल के सिरटा रोड पर स्थित तीन नशा तस्करों के मकानों पर प्रशासन ने जेसीबी चलाकर उन्हें ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान तस्करों के परिजनों ने मौके पर जमकर विरोध और हंगामा करने का प्रयास किया, लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के कारण वे कार्रवाई को नहीं रोक सके। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी बीरभान ने बताया कि तीनों आरोपी लंबे समय से सूखा नशा बेचने के अवैध कारोबार में संलिप्त थे और उन पर पहले से ही प्राथमिकी (FIR) दर्ज हैं। इसके अलावा, जिन मकानों पर यह कार्रवाई की गई है, वे अवैध जमीन पर कब्जा करके बनाए गए थे। डीएसपी ने स्पष्ट किया कि इन तस्करों को कई बार गैर-कानूनी गतिविधियां छोड़ने और सुधरने की चेतावनी दी गई थी, लेकिन वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। इसी के चलते पुलिस और नागरिक प्रशासन की संयुक्त टीम ने मिलकर यह कड़ा कदम उठाया है।
कैथल के सिरटा रोड पर नशा तस्करों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 10:25 IST
कैथल के सिरटा रोड पर नशा तस्करों के अवैध मकानों पर चला प्रशासन का पीला पंजा, भारी पुलिस बल रहा तैनात #VaranasiLiveNews
