VIDEO: 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से 14 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी और स्थायी वारंटी अभियुक्त को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे में वर्ष 2012 से वांछित चल रहा था। एसपी आकाश पटेल ने बताया कि वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत 6 जुलाई को अलीनगर पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने वाराणसी जनपद के बाबतपुर क्षेत्र थाना फूलपुर से अभियुक्त संतोष कुमार (42) निवासी घुस खास, थाना अलीनगर, जनपद चंदौली को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना अलीनगर में वर्ष 2012 में अपहरण, विवाह के लिए बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म की धाराओं के तहत प्राथममी दर्ज है। मामले में आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था तथा उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

VIDEO: 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 08, 2026, 11:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


VIDEO: 14 साल से फरार 50 हजार का इनामी दुष्कर्म का आरोपी वाराणसी से गिरफ्तार #VaranasiLiveNews