अंबेडकरनगर में ग्राउंड फ्लोर पर होगा टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को होगी राहत
अंबेडकरनगर में जिला अस्पताल में टीका लगवाने आने वाली गर्भवती महिलाओं को सीढ़ियों से नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने सीएमएस को निर्देश दिए हैं। शनिवार को करीब 11 बजे जिला अस्पताल के एमसीएच विंग पहुंचे सीएमओ ने अस्पताल की ओपीडी देखी। इसके बाद वह एनआरसी गए। जहां पर दस बेड के एनआरसी वार्ड में आठ बच्चे भर्ती मिले, जबकि जहांगीरगंज क्षेत्र से आए एक बच्चे को भर्ती किया जा रहा था। सीएमओ ने अस्पताल के पहले मंजिल टीकाकरण कक्ष को हटाने के निर्देश दिए।
अंबेडकरनगर में ग्राउंड फ्लोर पर होगा टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को होगी राहत #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 13, 2026, 15:22 IST
अंबेडकरनगर में ग्राउंड फ्लोर पर होगा टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं को होगी राहत #VaranasiLiveNews
