आप यूथ विंग अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर शुरू की शुकराना यात्रा

आम आदमी पार्टी के पंजाब यूथ विंग के नवनियुक्त अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने सचखंड श्री दरबार साहिब में माथा टेककर अपनी शुकराना यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और विधायक शैरी कलसी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने पंजाब की खुशहाली और तरक्की के लिए अरदास की। कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जमीनी स्तर के युवा नेता को जिम्मेदारी देकर यह साबित किया है कि पार्टी में मेहनती कार्यकर्ताओं का सम्मान होता है। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में युवा निर्णायक भूमिका निभाएंगे। भुल्लर ने विपक्षी दलों कांग्रेस और अकाली दल पर वंशवाद की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम परिवारों के युवाओं को आगे बढ़ा रही है। साथ ही विपक्ष द्वारा लगाए जा रहे आप नेताओं के गैंगस्टरों से संबंधों के आरोपों को सिरे से खारिज किया। विधायक शैरी कलसी ने कहा कि यूथ विंग को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की मुफ्त बिजली, मोहल्ला क्लीनिक और स्कूल ऑफ एमिनेंस जैसी योजनाओं से लोगों का भरोसा बढ़ा है। परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी यात्रा शुरू की और संगठन की मजबूती के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य में 16 हजार यूथ क्लब स्थापित किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने युवाओं से ईमानदारी और धैर्य के साथ आगे बढ़ने की अपील की।

आप यूथ विंग अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर शुरू की शुकराना यात्रा #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 08:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


आप यूथ विंग अध्यक्ष परमिंदर सिंह गोल्डी ने श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेककर शुरू की शुकराना यात्रा #VaranasiLiveNews