फार्म हाउस पर पहुंचा तेंदुआ, मोटर के पास पीने लगा पानी

कलीनगर। जंगल से बाहर बाघ और तेंदुओं की चहलकदमी बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी लगातार सामने आ रही है। माधोटांडा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बराही निवासी पूर्व प्रधान व प्रगतिशील किसान सुखदीप सिंह लाडी के फार्म हाउस के पास एक तेंदुआ पहुंच गया। यहां वह मोटर के नजदीक जाकर पानी पीने लगा। तेंदुए को फार्म हाउस के पास देखकर किसान सतर्क हो गए। उन्होंने रोशनी कर उसे वहां से खदेड़ा। इस दौरान तेंदुए का वीडियो भी बना लिया गया।किसान सुखदीप सिंह लाडी के अनुसार, पिछले दो-तीन दिनों से फार्म हाउस के आसपास तेंदुए की चहलकदमी बनी हुई है। शनिवार को तेंदुआ फार्म हाउस में लगी मोटर के करीब पहुंच गया और वहां पानी पीने लगा। उसकी मौजूदगी का पता चलने पर किसान ने सतर्कता बरती और रोशनी करके उसे वहां से भगाया। फार्म हाउस के आसपास तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों और किसानों में चिंता बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वन क्षेत्र से बाहर वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ने से लोगों को अपनी सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतनी पड़ रही है। रेंजर सहेंद्र यादव ने बताया कि क्षेत्रीय टीम को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

फार्म हाउस पर पहुंचा तेंदुआ, मोटर के पास पीने लगा पानी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 24, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »


फार्म हाउस पर पहुंचा तेंदुआ, मोटर के पास पीने लगा पानी #VaranasiLiveNews